महासमुन्द
अनिल दुबे की गिरफ्तारी गैर संवैधानिक व कांग्रेस की किसान विरोधी नीतियों का परिणाम- डॉ. चोपड़ा
06-Feb-2023 3:32 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 फरवरी। पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ.विमल चोपड़ा ने छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे की गिरफ्तारी को गैर संवैधानिक एवं कांग्रेस सरकार की किसान विरोधी नीतियों का परिणाम बताया है।
उनका आरोप है कि महासमुंद विधानसभा में रेत माफिया, शराब माफिया, स्थानांतरण माफिया, भू-माफिया एवं उद्योग माफिया पूरी ताकत के साथ सक्रिय हैं। लोकतांत्रिक आंदोलनों पर दमनात्मक कार्रवाई हो रही है, जो आपातकाल की याद दिलाती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे