राजनांदगांव

भारत जोड़ो यात्रा से लौटी क्रांति का स्टेशन में भव्य स्वागत
06-Feb-2023 3:59 PM
भारत जोड़ो यात्रा से लौटी क्रांति का स्टेशन में भव्य स्वागत

कन्याकुमारी से कश्मीर तक चली राहुल संग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 फरवरी।
भारत जोड़ो यात्रा के पहले दौर के समापन के बाद यात्रा में शामिल रही क्रांति बंजारे का रविवार को शहर वापसी पर ऐतिहासिक स्वागत हुआ। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका स्टेशन परिसर में शानदार स्वागत किया। श्रीमती बंजारे राहुल गांधी संग कन्याकुमारी से कश्मीर तक चली यात्रा में साथ चली।

इस दौरान उनकी सेहत भी बिगड़ी, लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद फौलादी इरादा लेकर राहुल गांधी के साथ कश्मीर तक की यात्रा पूरी की। सोशल मीडिया में वह  लगातार गांधी की पैदल यात्रा से संबंधित तस्वीर भी पोस्ट करती रही। अधिकृत रूप से क्रांति यात्रा में शामिल छत्तीसगढ़ के 6 सदस्यों में से एक थी। क्रांति बंजारे ने लगभग 6 महीने का लंबा सफर भारत जोड़ो यात्रा में व्यतीत किया। उनका अनुभव  बेहद ही खास रहा। इधर शहर वापसी पर कांग्रेसियों ने उनका ऐतिहासिक स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, मनीष गौतम, रामक्षत्रिय चंद्रवंशी, नरेश शर्मा समेत अन्य लोग शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news