महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 6 फरवरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिथौरा द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ भारतीय स्टेट बैंक पिथौरा के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।
कांग्रेसजनों ने गौतम अडानी के फर्जीवाड़े पर केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया, जनपद पंचायत सभापति एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करण सिंह दीवान ने मोदी द्वारा अडानी को सरंक्षण देने का आरोप लगाया।
नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव ने मोदी सरकार को अडानी मामले में श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। प्रदेश प्रतिनिधि दिनेश नामदेव ने नोटबंदी के बाद इस घटना को जनता पर एक और सुनियोजित षडयंत्र बताया। वहीं अनंत वर्मा प्रवक्ता ने कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के खिलाफ मोदी सरकार को जमकर कोसा।
इस धरना प्रदर्शन में बुधेश्वर डड़सेना, विकास शर्मा, प्रेम सिन्हा, राजू सिन्हा, पवन रात्रे , कौशल रोहिल्ला, कनक तिवारी, कार्तिक राम ठाकुर, उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविन्दर छाबड़ा और आभार प्रदर्शन फिरोज खान एवं पूनम मानिकपुरी ने किया।