दन्तेवाड़ा
जिला स्तरीय रामायण मंडली स्पर्धा कल
06-Feb-2023 8:18 PM

दंतेवाड़ा, 6 फरवरी। जिला स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता 7 फरवरी मंगलवार प्रात: 11 बजे से गीदम जावंगा ऑडिटोरियम हॉल जायेगा में आयोजित है। जिला स्तर पर प्रथम स्थान पर आये विजेता मंडली राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में सम्मिलित होगी।
शासन के निर्देशानुसार रामायण मंडलियों के बीच, मंडलियों की प्रस्तुति का मूल्यांकन व्याख्यान के लिए 40 अंक, संगीत (गायन) के लिए 40 अंक तथा अन्य यथा अनुशासन, वेशभूषा के लिये 10-10 अंक कुल 100 अंक के आधार पर किया जायेगा। प्रस्तुति में लोक वाद्यों को प्राथमिकता दी जायेगी। आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक वाद्ययंत्र, की-बोर्ड, पैड आदि शामिल नहीं किया जाएगा। प्रतिभागी मंडली को अपना वाद्य यंत्र स्वयं लाना होगा। जनपद पंचायत स्तर की प्रतियोगिता में सम्मिलित सदस्य की इस प्रतियोगिता में भी सम्मिलित होंगे।