कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 6 फरवरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा जिसुजा,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम महिला कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुनीता सहरावत के निर्देशानुसार प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। कार्यकारिणी में कोंडागांव शहर अध्यक्ष की कमान हेमा देवांगन को सौंपी है।
ज्ञात हो कि हेमा देवांगन लगातार पार्टी संगठन की मजबूती के लिए कार्य करती रही हैं। पार्टी की डिजिटल सदस्यता में सम्पूर्ण सम्भाग में अव्वल रही हैं। हेमा देवांगन कोंडागांव नगर पालिका चुनाव मे पार्षद पद पर अपना किस्मत आजमाई थी परन्तु जित हासिल नहीं कर पाई, फिर भी पार्टी के प्रति सदैव निरंतर रूप से सक्रिय कार्यकर्ता के रूप मे काम करती रहीं। ओबीसी कांग्रेस की प्रदेश सचिव भी रही और आज बड़ी जिम्मेदारी के साथ कोंडागांव शहर अध्यक्ष बनाई गई हैं। श्रीमती देवांगन की नियुक्ति पर कांग्रेसजनों ने हर्ष जताया है।