बस्तर

मुर्गा बाजार में मिले शव की पहचान, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 6 फरवरी। बोधघाट थाना क्षेत्र के करकापाल मुर्गा बाजार में मिले युवक के शव की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है। मृतक युवक आड़ावाल के लाई भट्टी में काम करता था, साथ ही 5 बच्चों का पिता भी है। मृतक को मुर्गा लड़ाई में जाना भी काफी पसंद था। फिलहाल पुलिस आरोपियों के खोजबीन में जुटी हुई है।
मृतक देवों नंदू बजरंगी 40 वर्ष आड़ावाल में रहने के साथ ही वही के एक लाई भट्टी में काम भी करता था, मृतक के 5 बच्चे भी है, मृतक अपने परिवार के साथ रहता था, शनिवार की दोपहर को बजरंगी घर में खाना खाने के बाद अपनी साइकिल लेकर घर से निकला, उसके बाद वापस घर ही लौट कर नहीं आया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला।
वहीं मृतक के छोटे भाई रघुनाथ बजरंगी ने बताया कि रविवार की दोपहर को कुम्हारपारा चौक में पुलिस अधिकारी मृतक के फोटो को दिखा रहे थे, जहां कुछ लोगों ने फोटो को पहचानने के बाद घर तक लाए, जहां परिजनों को उसकी हत्या की जानकारी मिली।
किसी से नहीं था कोई विवाद
मृतक के छोटे भाई ने बताया कि मृतक का किसी से कोई भी विवाद नहीं था, सब के साथ हमेशा से अच्छे से ही बात करता था, जिसके कारण आज तक उसका किसी के साथ कोई लड़ाई भी नहीं हुई है।
मुर्गा लड़ाई का था शौक
रघुनाथ ने बताया कि वह कुम्हारपारा में रहता था, लेकिन उसके बड़े भाई को मुर्गा लड़ाई का काफी शौक था, अपने काम से छूटने के बाद आए दिन मुर्गा बाजार लड़ाई देखने जाया करता था, लेकिन किससे विवाद के चलते उसकी हत्या हुई है, यह परिजनों को भी समझ नहीं आ रहा है।
पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
दिलबाग सिंह थाना प्रभारी बोधघाट का कहना है कि पुलिस संदेह के आधार पर संधिग्धों से लगातार पूछताछ कर रही है, वहीं आरोपियों के तलाश में जुटी हुई है।