दुर्ग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 फरवरी। छत्तीसगढ़ हल्बा आदिवासी समाज भिलाई नगर का बहुप्रतीक्षित 32 वा वार्षिक आमसभा 5 फरवरी को हल्बा शक्ति भवन आशीष नगर पश्चिम रिसाली भिलाई में सम्पन्न हुआ। ईश्वर भंडारी ने संस्था का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष भूषण गांवरे द्वारा वार्षिक लेखा-जोखा के साथ ही दिसंबर 2022 में स पन्न दो दिवसीय शक्ति पर्व महोत्सव का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया। आमसभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने आय-व्यय से संतुष्ट होकर करतल ध्वनि से अनुमोदन किया। आमसभा में पहली बार प्रत्येक आयोजन के लिए पृथक-पृथक बजट राशि का प्रस्ताव लाया गया। जिसमें सामूहिक विवाहए शिक्षा कल्याण कोष, युवा महोत्सव, प्रतिभा स मान, रोजगार मार्गदर्शन एवं कार्यशाला, लोक संस्कृति एवं महिला सशक्तीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है।
मंथीर राम खलेन्द्र ने कहा कि हमें उन पुरखों को नहीं भूलना चाहिए, जिनकी त्याग की बदौलत समाज निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है।
संस्था के दिवंगत समस्त पदाधिकारियों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। अपील करते हुए कहा कि संगठित एवं समन्वित प्रयास से ही समाज का विकास संभव है। नवीन कार्य योजना में समाज के लिए भूमि आबंटन के लिए प्रयास जारी है समाज में अंतर्जातीय विवाह को रोकना कठिन चुनौती है अगले महीना खर्चीली विवाह रोकने के लिए 29 एवं 30 मार्च को सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है और इसी महीना में 26 फरवरी को युवक-युवती परिचय स मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन 36 गढ़ केंद्रीय महासभा द्वारा किया जा रहा है। जिसमें सभी भागीदारी आवश्यक है। उपाध्यक्ष चिन्ता राम ठाकुर ने आभार प्रदर्शन एवं सभा समापन की घोषणा की। आमसभा में कांकेर शाखा से पंचू राम नायक, उपेश्वर ठाकुर, नारायणपुर शाखा से सदाराम ठाकुर, सोमनाथ भोयर विशेष रूप से उपस्थित थे। भिलाई नगर से युवराज गौर, भारत सिंह ठाकुर, फकीर राम ठाकुर, भुवन सिंह कोमिया, मदनलाल करभाल छन्नूलाल भुआर्य, भूपत भूआर्य, करन मानकर, सुखनंदन कोसिमा, नारद रात्रे,महिला प्रभाग से चंद्रिका रावत, सुलोचना लारेन्द्र एवं सभी शाखा के पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में सामाजिक सदस्य उपस्थित थे।