धमतरी
कर्णेश्वर मंदिर ट्रस्ट ने किया अरूण का सम्मान
08-Feb-2023 8:18 PM

नगरी, 8 फरवरी। कर्णेश्वर महादेव मेला महोत्सव के चौथे दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्नत कृषक के रूप में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अवार्ड प्राप्त अरूण सार्वा को मुख्य अतिथि के पद पर सुशोभित कर सम्मान किया गया। कर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विकल गुप्ता ने श्रीफल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। स्वागत सम्मान के पश्चात छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कार्यक्रम दुष्यंत हरमुख की प्रस्तुति रंग झरोखा छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम ने दर्शकों का मन मोह लिया।