दन्तेवाड़ा
किरंदुल की बेटी ब्राजील में होने वाले फैशन शो में होंगी शामिल
24-Feb-2023 9:38 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली/किरंदुल, 24 फरवरी। दंतेवाड़ा जिला के किरंदुल नगर की बेटी डिंपल साहू ब्राजील में आयोजित एक फैशन शो शामिल होकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
डिंपल 2021 में मिस छत्तीसगढ़ भी रह चुकी हंै। बचपन से मॉडलिंग का शोक रखने वाली डिंपल की प्रारंभिक शिक्षा केन्द्रीय विद्यालय से हुई। वर्तमान में पुणे में डीवाई पाटिल विश्वविद्यालय से बीटेक की पढ़ाई कर रही हंै।
दिल्ली में स्टार एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की तरफ से मिस टीन इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें डिपंल मिस टीन ग्लोबल ब्यूटी इंडिया बनी। अब वे ब्राजील में आयोजित होने वाले फैशन शो में शामिल होंगी। डिंपल के पिता अजय साहू बस्तर विश्वविद्यालय में कार्यरत है एवं माता पुष्पा साहू एनएमडीसी कर्मचारी हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे