गरियाबंद

भाजपा की जन आक्रोश यात्रा
25-Feb-2023 5:40 PM
भाजपा की जन आक्रोश यात्रा

मैनपुर, 25 फरवरी। मोर आवास मोर अधिकार अभियान के तहत जनआक्रोश पदयात्रा का मैनपुर में नुक्कड़ सभा के साथ समापन हुआ। समापन के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि जनता को 11 लाख प्रधानमंत्री आवास आबंटित किया गया था जिसे  भूपेश सरकार ने  पूरे आवास को वापस कर दिया जिस वजह से आज प्रदेश की जनता अपने आवास के लिए तरस रही हैं। प्रदेश की जनता के हित के लिए हम सभी भाजपा कार्यकर्ता यह पदयात्रा निकाल कर रहे हैं। मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा सहित अनेक लोगों ने कहा राज्य की कांग्रेस सरकार जन आकांक्षाओं पर विफल हो गई है । कानून व्यवस्था चरमरा गई है।  उन्होंने लोगों से कहा कि वह आने वाले चुनाव में कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ कर फेंक दें। भाजपा की रीती नीतियों से ही गांव और गरीब का विकास संभव है। 

पदयात्रा के दौरान प्रमुख रूप से किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बोधनराम नायक,अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हलमन ध्रुवा, महामंत्री  दिलीप साहू मनोहर बघेल सरिता ठाकुर, रूपेश साहू पुलसत शर्मा नंदनी  नेताम भोज साहू  मनोज निर्मलकर हेमंत साहू बॉबी सचदेव  आदि भाजपाई सम्मिलित हुए।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news