जान्जगीर-चाम्पा

सुनिश्चित योजना और दृढ़ संकल्प से आसान होता है सफलता की राह- उत्तम गढ़ेवाल
28-Feb-2023 3:12 PM
सुनिश्चित योजना और दृढ़ संकल्प से आसान होता है सफलता की राह- उत्तम गढ़ेवाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जांजगीर, 28 फरवरी।
  सूर्यांश प्रांगण में उप निरीक्षक भर्ती पूर्व परीक्षा के लिए आयोजित विशेष व्याख्यान में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उत्तम गढ़ेवाल ने कहा कि सफलता के लिए सुनिश्चित योजना और दृढ़ संकल्प बहुत आवश्यक है। इससे सफलता की राहें आसान हो जाती है। उप निरीक्षक के प्रारम्भिक परीक्षा उत्तीर्ण कर मुख्य ?परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी विषयों का योजनाबद्ध तरीके से तैयारी कर बेहतर परिणाम प्राप्त किया जा सकता है। 
 

इस विशेष व्याख्यानमाला में विशेषज्ञ के रूप में सुश्री दीपा भावे, रामनारायण प्रधान, गुलशन कुमार, रामायण सूर्यवंशी एवं अन्य विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों में मार्गदर्शन दिया जा रहा है। प्रतिभागियों की विशेष आवश्यकताओं के अनुसार  उप निरीक्षक भर्ती के मुख्य परीक्षा के लिए 25 फरवरी से प्रारंभ मार्गदर्शन की अवधि को 28 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है जिसमें उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के साथ छत्तीसगढ़ राज्य सेवा के मुख्य परीक्षा एवं व्यापम  सहित अन्य सभी क्षेत्रों के लिए मार्गदर्शन दिया जा रहा है। 

ज्ञात हो कि अखिल भारतीय सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति के द्वारा सूर्यांश कैरियर अकादमी, सूर्यांश विद्या पीठ, सूर्यांश धाम सिवनी नैला (जांजगीर) में प्रतियोगी परीक्षाओं की निरंतर तैयारियां कराया जा रहा है। यहां जरूरत मंद परीक्षार्थियों, विद्यार्थियों, प्रतियोगियों को विशेष सुविधा प्रदान करने के लिए एक नि: शुल्क पुस्तकालय की स्थापना किया गया है। इसके अलावा सूर्यांश के माध्यम से चयनित राज्य शासन और केंद्रीय सेवाओं में सेवारत अधिकारियों द्वारा समय-समय पर  मार्गदर्शन और प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए प्रो. गोवर्धन सूर्यवंशी ने बताया कि सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति द्वारा उप निरीक्षक भर्ती के साथ राज्य सेवा परीक्षा के मुख्य परीक्षा की तैयारियों एवं योजना निर्माण के लिए व्यापक स्तर पर मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण के चतुर्थ दिवस 28 फरवरी को भी विशेष व्याख्यान दिया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर में दूर-दूराज से आने वालें विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क भोजन एवं आवासीय व्यवस्था भी उपलब्ध कराया गया है। प्रत्येक शनिवार और रविवार को संचालित साप्ताहिक कक्षाओं में विशेष व्याख्यान के साथ विभिन्न विभागों की भर्ती प्रक्रिया के बारे विस्तृत जानकारी दिया जा रहा है ताकि प्रतिभागी भावी परिक्षाओं की तैयारी अभी से कर सकें।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news