दन्तेवाड़ा
मौसम ने ली करवट
12-Mar-2023 2:55 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 12 मार्च। दंतेवाड़ा में फागुन मेले के दौरान बारिश की परंपरा रही है। इसी कड़ी में फागुन मेले के समापन उपरांत शुक्रवार को हल्की से लेकर मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
जिले में शुक्रवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे, वहीं शाम को अधिकांशों भाग में बूंदाबांदी हुई।वही कुछ गांव में मध्यम वर्षा हुई। इसके फलस्वरूप वातावरण में ठंड का समावेश हो गया। शनिवार को दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश से मौसमी वनोपजों के उत्पादन में इजाफे की संभावना जताई गई है। इनमें महुआ फूल और आम की फसल प्रमुख रूप से शामिल है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे