कवर्धा
वन मंत्री को मातृशोक, नामदेव समाज ने दी श्रद्धांजलि
15-Mar-2023 9:50 PM

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कवर्धा, 15 मार्च। छत्तीसगढ़ के वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर की मां फैमुननिशा का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन पर नामदेव साथियों की ओर से जिलाध्यक्ष नामदेव समाज कबीरधाम अभिताब नामदेव ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
मोहम्मद अकबर कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं, उनकी माता के निधन से समस्त नामदेव साथियों की ओर से जिलाध्यक्ष नामदेव समाज कबीरधाम अभिताब नामदेव ने शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति और परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में दुख सहने की शक्ति देनेे भगवान से प्रार्थना की।
उक्त जानकारी जिला नामदेव समाज के सचिव कैलाश नामदेव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।