बस्तर
संदीप किशोर भटनागर का निधन
16-Mar-2023 9:10 PM

जगदलपुर, 16 मार्च। शहर से लगे सरगीपाल निवासी संदीप किशोर भटनागर का गुरुवार की दोपहर निधन हो गया। वे 50 वर्ष के थे। वे बीते कुछ समय से बीमार थे। वे तिरिया स्थित हाईस्कूल में प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे। वे वन विभाग में कार्यरत कुलदीप किशोर भटनागर के बड़े भाई और पत्रकार ऋ षि भटनागर व रवि भटनागर के मामा थे। उनकी अंतिम यात्रा उनके निज निवास से शुक्रवार को दोपहर 12 बजे निकलेगी, जिसके बाद खडक़घाट स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।