गरियाबंद

विधानसभा घेराव में खोरपा मंडल के भाजपा कार्यकर्ता हुए शामिल
17-Mar-2023 3:53 PM
विधानसभा घेराव में खोरपा मंडल के भाजपा कार्यकर्ता हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 17 मार्च। भाजपा प्रदेश संगठन के नेतृत्व में 15 मार्च को लाखों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा घेराव में किया। इस कार्यक्रम में भाजपा खोरपा मंडल के हजारों कार्यकर्ता भी कार्यक्रम को सफल बनाने पूरे जोश खरोश से कार्यक्रम स्थल पहुंचा। सभा स्थल के बाद कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तक पहुंच कर कांग्रेस सरकार के विरोध में खूब नारेबाजी किया।

भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू ने गरीब जनता को आवास न देने के जन विरोधी नीतियों को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की गरीब विरोधी नीतियों की जमकर विरोध किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से हृदय राम साहू, संतोष शुक्ला, राघवेंद्र साहू, मंडल के महामंत्री नेहरू लाल साहू, माधव मिरी, डॉ मनीष साहू, भेखराम साहू, बिहारी साहू, खेलू राम साहू, राजेश्वरी चंद्राकर, चंद्रकांत सोनकर, डॉ.लीलाराम साहू, तुलाराम साहू, जगदीश साहू, अनिल साहू, देवकी साहू, लोकनाथ साहू, प्रकाश नामदेव, रवि वर्मा, हरीश साहू, रंजीत सिंह, टेटकू राम विश्वकर्मा, गुलाब साहू, मानसिंग साहू, जेठूराम तारक, रामजी तारा, सुरेश सपहा, देवधर साहू, पूरन तारक, मनीष रिगरी, हुलेश साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news