राजनांदगांव

राजनांदगांव, 17 मार्च। बुधवार को भाजपा के मोर आवास मोर अधिकार मामले को लेकर किए गए प्रदर्शन को प्रदेश किसान कांग्रेस के महामंत्री व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव ने थोथा चना बाजे घना के मुहावरे से नवाजा है। महेंद्र यादव ने भाजपा के प्रदर्शन को कमजोर बताते कहा कि प्रदेश भाजपा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता व उनके जनहित की योजनाओं को देखकर घबारी हुई है, इसलिए वो बिना मुद्दों के कुछ मु_ीभर लोगों के माध्यम से प्रदर्शन कर मीडिया में जगह पाने का कुत्सित प्रयास कर रही है, ताकि जैसे भी हो उनकी राजनीति निंंदा रहे।
महेंद्र यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते सवाल किया कि भाजपा लगातार कह रही है कि प्रदेश के सोलह लाख लोगों का आवास छीन लिया गया है, लेकिन उक्त आंकड़े भाजपा ने कहां से फर्जी तरीके से जुटाए हैं ये वो नहीं बता पा रही है। महेंद्र ने कहा कि भाजपा के पास किसी भी प्रकार का कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए फर्जी मामलों और फर्जी आंकड़ों की जादूगरी दिखाकर वो कांग्रेस सरकार को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास कर रही है।
महेंद्र ने कहा कि भाजपा शासनकाल की तुलना में कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री आवास के लिए आठ गुना अधिक राज्यांश दिया है, दो गुना से अधिक व्यय किया गया है और पांच गुना से ज्यादा मकान बनाए गए हैं।
, लेकिन उसके बाद भी आम जनता को झूठे आंकड़े बताकर भाजपा उन्हें दिग्भ्रमित कर अपना चाल चरित्र और चेहरा दिखा रही है। महेंद्र ने कहा कि इस बार कि कुछेक सीटों पर भाजपा आई भी है, लेकिन आगामी चुनावों में जनता भाजपा को शून्य पर लाकर खड़ा कर देगी ।