रायपुर
सरकार रोजगार नहीं गोलमोल जवाब दे रही - चौधरी
17-Mar-2023 6:57 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 मार्च। प्रदेश भाजपा के महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा है कि युवाओं को रोजगार देने में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार विफल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 18 लाख 78 हज़ार से अधिक युवा रोजगार के लिए पंजीयन करा चुके हैं। यह आंकड़ा विधानसभा में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने ही दी है। यह सरकार न रोजगार दे पा रही है ना बेरोजगारी भत्ता ,सिर्फ गोलमोल जवाब दे रही है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे