रायपुर

चेेट्रीचण्ड महोत्सव पर नगर निगम व पालिका क्षेत्रों में होगा अवकाश
17-Mar-2023 6:59 PM
चेेट्रीचण्ड महोत्सव पर नगर निगम व पालिका क्षेत्रों में होगा अवकाश

मुख्यमंत्री शदाणी दरबार में संत राजाराम के 63वें वर्सी महोत्सव में हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 मार्च। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार रात राजधानी रायपुर स्थित शदाणी दरबार तीर्थ में आयोजित संत राजाराम  के 63वें वर्सी महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने  चेेटीचण्ड्र महोत्सव पर राज्य के नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में अवकाश की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने शदाणी दरबार में संत राजाराम साहिब के 63वें वर्सी महोत्सव में शामिल होने पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आए लगभग 350 श्रद्धालुओं का छत्तीसगढ़ की धरती पर स्वागत किया।

 शदाणी दरबार में संत राजाराम साहिब जी के 63वें वर्सी महोत्सव  14 से 17 मार्च के बीच किया जा रहा है। शदाणी दरबार द्वारा पवित्र सरोपा भेंट कर मुख्यमंत्री का सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर शदाणी दरबार पर आधारित फिल्म ‘धुनेश्वर महादेव‘ की सीडी का विमोचन भी किया।

 कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत स्वामी रामसुंदर दास और शदाणी दरबार के पीठाधीश संतश्री डॉ. युधिष्ठिरलाल ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर  संसदीय सचिव  विकास उपाध्याय, विधायक व छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, गौ रायपुर केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा, सिंधी अकादमी के अध्यक्ष  राम गिडलानी भी  उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट