दन्तेवाड़ा

चैत्र नवरात्रि की तैयारी बैठक
17-Mar-2023 7:44 PM
चैत्र नवरात्रि की तैयारी बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली,  17 मार्च।
माता की अराधना का पर्व चैत्र नवरात्र की तैयारियों को लेकर बुधवार को  नगर के गायत्री सत्संग भवन में गायत्री परिवार द्वारा बैठक रखी गई। 

समिति के अध्यक्ष सुनील बेलचंदन ने बताया कि इस चैत्र नवरात्र पर 22 से 29 मार्च 7 से 9 बजे तक यज्ञ संपन्न होंगे, साथ ही 30 मार्च को पूर्णाहूति व विभिन्न संस्कार किया जायेगा। 

इसके साथ ही इस पूरे नौ दिनों तक चलने वाले पर्व में किये जाने वाले कार्यों के लिए गायत्री परिवार के सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है जिसमें कलश स्थापना में अनिता साहु, राजेश्वरी वर्मा, यज्ञ तैयारी संकल्प में सुशील वर्मा, संध्या साव, सुबह यज्ञ तैयारी में देवेन्द्र साव, अजय देवांगन, उमाकांत साहु, यज्ञ संचाल व संध्या दीपयज्ञ में सुनील बेलचंदन, सुधा बेलचंदन, माया अधिकारी, देवेन्द्र साव, सुशील वर्मा, कीर्ति लाल नेताम, संगीत महिला मंडल पुष्पा वर्मा व अन्य शामिल हंै।


अन्य पोस्ट