महासमुन्द

राइस मिलर तेजप्रकाश चन्द्राकर की संपत्ति 1 करोड़ 29 लाख में नीलाम
18-Mar-2023 3:01 PM
राइस मिलर तेजप्रकाश चन्द्राकर की संपत्ति 1 करोड़ 29 लाख में नीलाम

बाकी संपत्ति फिर नीलाम होगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 18 मार्च।
किसानों की बकाया राशि भुगतान के लिए कल राइस मिलर तेजप्रकाश चन्द्राकर की संपत्ति 1 करोड़ 29 लाख में नीलाम कर ली गई। बाकी संपत्ति फिर नीलाम होगी। नीलामी से मिली राशि को पीडि़त किसानों को भुगतान किया जाएगा।

नीलामकर्ता अधिकारी प्रेमूलाल साहू तहसीलदार महासमुंद, रविन्द्र काले नायब तहसीलदार महासमुंद, हल्का पटवारी संतोष कुमार सोनी, सचिव कृषि उपज मंडी समिति महासमुंद रामलाल साहू, ग्राम पंचायत साराडीह के सरपंच साजन यादव, जिला पंचायत सदस्य एवं किसान भुगतान संघर्ष समिति के संयोजक जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर, छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के संयोजक मंडल सदस्य तेजराम विद्रोही,अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन लाल साहू, भुगतान अप्राप्त किसानों रूपन लाल चन्द्राकर, भारत चन्द्राकर, सुरेश चन्द्राकर, पवन चन्द्राकर, खोमन सिन्हा, बिसहत चन्द्राकर, जवाहर चन्द्राकर, कौतुलमणि चंद्राकर, बंशी साहू, गोवर्धन चन्द्राकर, खिलावन यादव की उपस्थिति में किसानों के बकाया भुगतान राशि 1करोड़ 61 लाख 75 हजार 282 रुपए की वसूली हेतु न्यायालय के आदेशानुसार कल 17 मार्च को साराडीह पंचायत भवन में सुबह 12 बजे नीलामी की कार्रवाई शुरू की गई।

नीलामी में भाग लेने कुल राशि की 10 प्रतिशत अमानत राशि जमा करने का निर्धारित समय दोपहर 1 बजे रखी गई थी। जिसमें महामाया एग्रोटेक निर्मित बिल्डिंग व भूमि का आधार मूल्य 1 करोड़ 29 लाख रुपए के विरुद्ध यशवंत चन्द्राकर पिटियाझर महासमुंद ने अधिकतम बोली 1 करोड़ 29 लाख 30 हजार रुपए में खरीद लिया। रोहित कुमार पटेल व भगवती इंडस्ट्रीज के संचालक राजेश अग्रवाल,  बालाजी इंडस्ट्रीज के संचालक मनोज जिंदल, फिरोज बगडिय़ा ने प्रक्रिया में हिस्सा लिया। बाकी राशि की वसूली के लिए ग्राम साराडीह स्थित साईं कृपा राईस मिल निर्मित बिल्डिंग 775.44 वर्ग मीटर एवं भूमि तथा ग्राम बनसिवनी स्थित कृषि 11 एकड़ को आगामी तारीख में नीलाम किया जाएगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news