नारायणपुर

नक्सल मोर्चे पर अदम्य साहस व वीरता के लिए पुलिस जवानों को पदोन्नति
18-Mar-2023 3:12 PM
नक्सल मोर्चे पर अदम्य साहस व वीरता के लिए पुलिस जवानों को पदोन्नति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नारायणपुर, 18 मार्च।
नक्सल मोर्चे पर अदम्य साहस एवं वीरता के लिए जिले के पुलिस अधिकारी एवं जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति दी गई।

विदित हो कि पूर्व में जिला नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत संचालित नक्सल विरोधी अभियान में अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देने वाले जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति का आदेश पूर्व में पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा जारी किया गया था, जिसके परिपालन में शुक्रवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्टार सेरेमनी कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिवार एवं उप पुलिस अधीक्षक उन्नति ठाकुर के द्वारा पदोन्नत अधिकारी एवं जवानों को स्टार एवं लाल फिरती लगाकर पांच जवानों को पदोन्नत किया गया है।

जिन अधिकारी एवं जवानों को आज पदोन्नति दी गई है, उनमें राजकुमार सोरी, प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक एवं सुकनाथ नुरेटी, सुकलाल ध्रुव, पुरूषोत्तम नुरेटी, विजय कुमार पुजारी जो आरक्षक से प्रधान आरक्षक प्रधान के पद पर पदोन्नत हुए हैं।
ज्ञात हो कि वर्ष 2020 में कड़ेनेटा क्षेत्र में पुलिस नक्सल मुठभेड़ में अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देते हुए एक नक्सली को मार गिराया गया था, जिसमें और एक नक्सली के मारे जाने की पुष्टि हुई थी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news