राजनांदगांव
वूमेंस-डे पर एसपी ने किया स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. साजिदा का सम्मान
18-Mar-2023 3:33 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस महकमे ने राजनांदगांव शहर की प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. साजिदा आलम का सम्मान किया। एसपी अभिषेक मीणा ने विभाग के द्वारा ‘सशक्त नारी सशक्त समाज’ के संदेश के उद्देश्य को लेकर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. श्रीमती साजिदा आलम का सम्मान किया।
चिकित्सा बिरादरी में डॉ. श्रीमती आलम एक सम्मानीय मानी जाती है। नारियों की सेहत और उनकी चिकित्सकीय सुरक्षा को लेकर वह अपने उपचार में विशेष ध्यान रखती है। लिहाजा राजनांदगांव शहर में उनकी अच्छे चिकित्सकों में गिनती होती है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पुलिस विभाग ने विशेष रूप से उनका सम्मान किया।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्मश्री तंवर, डीएसपी नेहा वर्मा, महिला थाना प्रभारी नंदनी ठाकुर समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे