बस्तर

सशक्त बूथ से निकलता है जीत का रास्ता-जामवाल
20-Mar-2023 3:43 PM
सशक्त बूथ से निकलता है जीत का रास्ता-जामवाल

प्रदेश की बागडोर भाजपा को सौंपने संकल्पित है कार्यकर्ता-साय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 20 मार्च।
भारतीय जनता पार्टी बस्तर को भाजपामय बनाने रणनीतिक रुप से आगे बढ़ रही है। भाजपा का दस दिवसीय बूथ सशक्तिकरण अभियान जोरशोर से जारी है, और इस बीच भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर है। शनिवार को बस्तर विधानसभा क्षेत्र की बैठक लेने के बाद आज भाजपा के दोनों शीर्ष नेताओं ने लामड़ागुडा़ में आयोजित चित्रकोट विधानसभास्तरीय बैठक में शिरकत की और कार्यकर्ताओं से सीधे मुखातिब हुए।

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की पहचान उसके कर्मठ व ऊर्जावान कार्यकर्ता हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा का शासन हो, इस संकल्प के साथ कार्यकर्ता प्राणप्रण से कार्य करें। बूथ सशक्तिकरण अभियान में एक एक बूथ को मजबूत बनाने का कार्य हो रहा है। सशक्त बूथ से ही जीत का रास्ता निकलता है। अपने बूथ के सभी कार्यकर्ताओं व निवासियों से जीवंत संपर्क बनाने की दिशा में कार्य करें। श्री जामवाल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार की विसंगतियों को उजागर करते हुये जनता के बीच केन्द्र की मोदी सरकार की जनहित से जुड़ी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करें।

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि मतदान केन्द्र का एक एक मतदाता महत्वपूर्ण है, जो चुनाव में जीत या हार निर्णय करता है। मतदान केंद्र को सशक्त बनाने वहाँ के निवासियों व मतदाताओं से निरंतर संपर्क और जुडा़व कायम रखने कार्य करना है। बूथ सशक्तिकरण अभियान को सभी कार्यकर्ता बड़ी गंभीरता से पूरा करें। भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश की बागडोर सौंपने का संकल्प प्रत्येक कार्यकर्ता ने उठाया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने आरंभ में बैठक की प्रस्तावना रखी, कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रामाश्रय सिंह व आभार प्रदर्शन विधानसभा प्रभारी नवीन विश्वकर्मा ने किया।
चित्रकोट विधानसभा स्तरीय बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, बिलासपुर संभाग प्रभारी किरण देव, जिला प्रभारी जी वेंकट, पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, लच्छूराम कश्यप, योगेन्द्र पाण्डेय, वेदप्रकाश पाण्डेय, नरसिंह राव, बाबुल नाग, रैतूराम, पद्मावती कश्यप, लक्ष्मीनिवास पाण्डेय,नरसिंह ठाकुर, विनायक गोयल, फूल सिंह सेठिया, नारायण ठाकुर, संग्राम सिंह राणा, सुरेश कश्यप, अनंत राम, चंदकांत भण्डारी, बली राम बघेल, सुदन ठाकुर, संतोष ठाकुर, बलदेव मण्डावी, रंजीता जोशी, पीडी कश्यप, सोमारूराम कश्यप, बसंत कश्यप, चंदभान कश्यप, शिव नंदन पेगड़, विनय मौर्य, मंगतू कश्यप, शांति नाग, बसंती कश्यप, बुटकी बाई आदि सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news