सरगुजा

जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव आज, पोस्टल बैलट से अब तक 101 वकीलों ने किया मतदान
20-Mar-2023 4:37 PM
जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव आज, पोस्टल बैलट से अब तक 101 वकीलों ने किया मतदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 20 मार्च।
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में रविवार को 59 मतदाताओं ने पोस्टल बैलट के माध्यम से अपने मत का प्रयोग किया।
 इसके पूर्व शुक्रवार को 42 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था, इस प्रकार कुल 101 मतदाताओं ने अपने डाक मत का उपयोग किया। सोमवार 20 मार्च की सुबह  10 बजे से 4.30 तक मतदान होगा, इसी दिन 5:30 से मतगणना पश्चात परिणाम की घोषणा भी कर दी जाएगी।

इस बार अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए प्रवीण गुप्ता, हेमंत तिवारी व उदय राज तिवारी आमने-सामने हैं। उपाध्यक्ष पुरुष पद के लिए अनूप प्रताप सिंह टेकाम,घनश्याम ठाकुर,केके मिस्ट्री व आभा जायसवाल में मुकाबला है।
सचिव पद के लिए अशोक कुमार ठाकुर,विजय तिवारी मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष के लिए अनिल कुमार सिन्हा,विद्या भूषण श्रीवास्तव,मनोज अम्बस्ट  एवं कार्यकारिणी सदस्य के लिए अनिल कुमार सोनी,एनुल आबेदीन,अशोक कुमार सिंह,चंद्रेश नंदन झा,रणधीर कुमार,रवि वर्मा,श्याम नारायण पांडे,धनंजय मिश्रा,सुरेंद्र कुमार दुबे,उत्तम नायक,विद्यासागर सिंह,कुमारी प्रीति सोनी के बीच चुनावी मुकाबला है।

गौरतलब है कि नाम वापसी के बाद सह सचिव के लिए गिरजानंद सिंह,क्रीड़ा सचिव के लिए उमर हयात अली एवं ग्रंथपाल पद के लिए रामेश्वर प्रजापति एवं कार्यकारिणी सदस्य महिला के लिए कुमारी प्रीति सोनी के एकमात्र दावेदार होने के कारण निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। इस बार अध्यक्ष सहित अन्य सभी पदों का चुनाव त्रिकोणीय एवं चतुष्कोणीय होने के कारण काफी रोचक हो गया है।

जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर पी कश्यप , सहायक चुनाव अधिकारी एजी कुरेशी, अनिल श्रीवास्तव ,वेद प्रकाश सिन्हा, विनय दुबे, संजय श्रीवास्तव, पारसनाथ ठाकुर, अलंकार शर्मा ,मनोज गुप्ता ,भागीरथी चौहान, विनोद दुबे, लक्ष्मी सिन्हा, संगीता सोनी, एस धर्मेंद्र नायडू, इमाद सिद्धकी, विनीता शर्मा ,उर्मिला दुबे, शीला साहू एवं संगीता सोनी के नेतृत्व में हो रहा है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news