सरगुजा

शिक्षक संघ के जगदीश तहसील अध्यक्ष, सोनी ब्लॉक अध्यक्ष
20-Mar-2023 8:07 PM
शिक्षक संघ के जगदीश तहसील अध्यक्ष, सोनी ब्लॉक अध्यक्ष

उदयपुर, 20 मार्च। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ में सरगुजा जिला के चार विकासखंडों के साथ उदयपुर इकाई का निर्वाचन सम्पन्न हुआ जिसमें पुन: जगदीश सिंह तहसील अध्यक्ष एवं सी. पी. सोनी ब्लाक अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए।

कार्यकारिणी में तहसील इकाई जगदीश सिंह अध्यक्ष, दिनेश कुमार सोनी, नरहरी सिंह, जगदीश राम सनमानी उपाध्यक्ष, नार सिंह सचिव, बलराम सिंह कोषाध्यक्ष, गुलाब सिंह सह  सचिव,हीरा सिंह पोर्ते, श्रीमती जगरानी एक्का, सुरेश कुमार सिंह, इंदर साय पैकरा कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।

ब्लॉक इकाई में सीपी सोनी अध्यक्ष,कामता प्रसाद पैकरा,रामविलास पैकरा, श्रीमती पी. कुजूर उपाध्यक्ष, शांतिएल बड़ा सचिव, अमरनाथ महंत कोषाध्यक्ष, श्रीमती गायत्री सोनवानी सह सचिव, जसवंत कुमार, चंद्रभान सिंह, श्रीमती माटिल्डा एक्का, सुरेंद्र कुमार राजवाड़े कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।

निर्वाचन अधिकारी सम्पूरन राय एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी सुखराम यादव के नेतृत्व में उदयपुर का निर्वाचन कार्य सम्पन्न हुआ। केश्वर सिंह,ए. पी.सोनवानी, जयराम प्रसाद तिवारी, देवनारायण यादव तथा प्रमोद कश्यप तहसील इकाई के तथा सुखराम यादव,बलराम खांडेकर,  ए.एफ. तिर्की एवं देव कुमार यादव ब्लॉक इकाई के संरक्षक मनोनीत  हुए,जबकि रामलाल सिंह तहसील एवं ब्लाक दोनों इकाई के प्रवक्ता  एवं मीडिया प्रभारी सर्व सम्मति से चुने गए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news