सरगुजा

माता कर्मा के जीवन से मिलता है आत्मबल-लक्ष्मी गुप्ता
20-Mar-2023 8:23 PM
माता कर्मा के जीवन से मिलता है आत्मबल-लक्ष्मी गुप्ता

अंबिकापुर, 20 मार्च। नवनिर्मित साहू भवन अंबिकापुर में मां कर्मा की जयंती पर सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ शासन तेलघानी विकास बोर्ड सदस्य लक्ष्मी गुप्ता एवं अन्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित करते हुए माता कर्मा की आरती की गई। तत्पश्चात जिला साहू संघ सरगुजा द्वारा लक्ष्मी गुप्ता का माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। स्वागत की कड़ी में मंचासीन अतिथियों का भी माला पहनाकर स्वागत किया गया।

लक्ष्मी गुप्ता ने कहा कि आराध्य मां कर्मा माता के जीवन से हम साहू समाज को आत्मबल, निर्भीकता, साहस, पुरूषार्थ, समानता और राष्ट्रभावना की शिक्षा मिलती है। वे अन्याय के आगे कभी झुकी नहीं। उन्होंने संसार के हर दु:ख-सुख को स्वीकारा और डट कर उसका मुकाबला किया। गृहस्थ जीवन पूर्ण सम्पन्नता के साथ यापन कर उन्होंने नारी जाति का सम्मान बढ़ाया,जब जब निश्चल भक्ति और नारी शक्ति का प्रसंग आएगा, तब तब माता कर्मा भक्त शिरोमणि को नारी शक्ति जागरण के अग्रणी महाविभूति के रूप में सदैव याद किया जाएगा, इसलिए हम समाज वालों को भक्त माता कर्मा के आदर्शों पर चलकर और उनके जीवन से सीख लेकर सामाजिक और धार्मिक कार्यों में तन, मन, और धन से लगनपूर्वक लगे रहकर उनमें अत्यधिक रुचि रखना, दीन-दुखियों के प्रति दया भावना रखना ही भक्त कर्मा माता के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धा और भक्ति होगी।

लक्ष्मी गुप्ता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को समाज और अपनी तरफ से माता कर्मा जयंती पर शुभकामनाएं प्रेषित की और उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साहू समाज को निरंतर आगे बढ़ाना,साहू समाज के भवनों के निर्माण में अमूल्य योगदान देना, सरकार में प्रतिनिधित्व देना, जिससे आज साहू समाज प्रगति के पथ पर दुगनी गति से आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम के संयोजक एवं जिला साहू संघ सरगुजा अध्यक्ष के. के. गुप्ता ने कहा कि मां कर्मा भक्त शिरोमणी सेवा, त्याग, भक्ति समर्पण की देवी हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि एकता में  बहुत शक्ति है, हमें एक रहकर अपनी आवाज उठानी होगी। विशिष्ट अतिथि बनारसी लाल गुप्ता ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया, समाज के एमबीबीएस में पास आउट डॉक्टरों को भी सम्मानित किया गया, करोना काल में सहायता करने वाले सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर तेलघानी विकास बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता  जिला अध्यक्ष केके गुप्ता जी, लुंड्रा के बीईओडी के गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक बनारसी लाल गुप्ता, संभाग अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ कमल कांत साहू, जेल संदर्सक निखिल गुप्ता, किसान मित्र ब्यापारी संघ के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता,कल्पना साहू, सरोज साहू, दिनेश साहू, जवाहर साहू, भरत साहू, सुधा साहू, सुरेंद्र साहू, राजेंद्र साहू, कपूर चांद साहू, प्रयाग साहू, सुभाष साहू, पारस साहू, विमलेश साहू, शत्रुधन साहू, उमेश गुप्त, डीके साहू, संजय गुप्ता, अविनाश गुप्ता, अभय साहू, मनीष साहू, निलेश साहू, अंशु गुप्ता, सूरज गुप्ता अमन गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, शिवम गुप्ता एवं अन्य सदस्य गण उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news