दन्तेवाड़ा

कृषि बीज केंद्र में छापा, रासायनिक खाद जब्त
20-Mar-2023 10:00 PM
कृषि बीज केंद्र में छापा, रासायनिक खाद जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 20 मार्च।
दंतेवाड़ा को जैविक जिला बनाने की ओर प्रशासन तेजी से अग्रसर हैं। इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जिले में रासायनिक खादों का उपयोग पूर्णतय: प्रतिबंधित किया गया है।  इसी कड़ी में प्रतिबंधित कीटनाशक दवाइयों के विक्रय पर निरीक्षण कर कार्रवाई की जा रही है। 

जिले के गीदम विकासखंड अंतर्गत लोकेश कृषि बीज केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान रासायनिक खाद बेचने पर कार्रवाई की गई। जिसमें 12 किलो सल्फेट (एसएसपी) क्लोरोप्राइड 4 पैकेट, फोरेट 1 पैकेट, अडमिरे 6 पैकेट जब्त की गई। जिसे बेचने के लिए प्रतिबंधित किया गया है। 

व्यापारियों को समझाइश दी गई कि कीटनाशक रसायन बहुत खतरनाक होते हैं। इससे पर्यावरण को नुकसान होता है। इसके साथ ही आम जनमानस के स्वास्थ्य के लिए भी बड़ा खतरा रहता है। उन्होंने अवैध रासायनिक खाद का विक्रय करने पर आगे कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। 

निरीक्षण के दौरान गीदम एसडीएम, गीदम तहसीलदार, कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट