महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 21 मार्च। झेरिया यादव समाज कौडिया परी क्षेत्र ग्राम छुईहा में निर्मित यादव समाज सामुदायिक भवन लोकार्पण समारोह व होली मिलन समारोह संसदीय सचिव व विधायक द्वारिकाधीश यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष यादव समाज जगनिक यादव ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि की आसंदी पर सदस्य महिला प्रकोष्ठ आशा संतोष यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष यादव समाज भगत यादव, जिला अध्यक्ष राजू यादव, जिला संरक्षक, नंदलाल यादव जिला उपाध्यक्ष नंद लाल यादव मनोज यादव डोमन लाल यादव, सरपंच पुष्प लता हेम लाल यादव विराजमान रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत यादव समाज के परम आराध्य देव भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना से प्रारंभ हुई तत्पश्चात सामुदायिक भवन यादव समाज का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने यादव समाज के द्वारा चलाए जा रहे समाज सुधार के कार्यों की सारगर्भित जानकारी दी, वहीं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की भी सारगर्भित जानकारी उपस्थित जनों को प्रदान की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से चरण लाल यादव, सोहन लाल यादव, धनवार यादव, लीलाधर यादव, रतीराम यादव, मान सिंह यादव, सोनू राम यादव, परसराम यादव, राम रतन यादव, खीर राम यादव, काशीराम यादव, खेमराज यादव, जीवन यादव, वेद राम डीजे स्वर नंद कुमार सुरेश करण सिंह यादव, रेनू लाल लालाराम लक्ष्मी नाथ यादव, तुलसीराम हरक यादव, रमन यादव, ललित यादव, राम प्रसाद यादव, गोपाल यादव, बनदानू यादव, सुख सिंह यादव, थानु राम यादव, रितेश यादव, बोल सिंह यादव, लेख राम यादव, पंचराम यादव, पुरुषोत्तम यादव, कुंज राम यादव, बद्री प्रसाद यादव के सांसद बड़ी संख्या में यादव समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे हुए पदाधिकारी गण व माताएं बहने उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संयोजन छुईहा परिक्षेत्र के अध्यक्ष प्रीतम यादव एवं संरक्षक गिरधर यादव के द्वारा संपन्न हुआ।