सरगुजा

जिला अधिवक्ता संघ के हेमंत अध्यक्ष
21-Mar-2023 8:13 PM
जिला अधिवक्ता संघ के हेमंत अध्यक्ष

मुकाबला त्रिकोणीय रहा, 178 मतों से जीते

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर, 21 मार्च।
सरगुजा जिला अधिवक्ता संघ के विभिन्न पदों के लिए सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में स्थित अधिवक्ता कक्ष में निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई। अध्यक्ष पद के लिए 178 मतों से जीत दर्ज कर हेमंत तिवारी विजेता बने।

चुनाव को लेकर कोर्ट परिसर में सुबह 10.30 बजे से ही काफी गहमा-गहमी की स्थिति बनी हुई थी। एक दिन पूर्व ही डॉक मत पत्र से मतदान अधिवक्ताओं ने किया था। 

अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे, ऐसे में मुकाबला त्रिकोणीय रहा, लेकिन इस पद के लिए सिर्फ हेमंत तिवारी, प्रवीण गुप्ता के बीच मुकाबला देखने को मिला। 

मतगणना के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी पीआर कश्यप द्वारा चुनाव के परिणामों की घोषणा की गई। अधिवक्ताओं ने इस बार पूर्व अध्यक्ष पर भरोसा ना जताते हुए हेमंत तिवारी को स्वीकार किया, हेमंत तिवारी को 395 मत प्राप्त हुए, जबकि प्रवीण गुप्ता को 217 मत मिले। इस तरह 178 मतों से जीत दर्ज कर हेमंत तिवारी विजेता बने। उदयराज तिवारी को मात्र 84 मत प्राप्त हुए।

उपाध्यक्ष पद पुरूष के लिए अनुक प्रताप टेकाम, डीएस ठाकुर व केके मिस्त्री चुनाव मैदान में थे। इसमें अनुक प्रताप टेकाम को 318 व केके मिस्त्री को 308 मत मिले, जबकि डीएस ठाकुर को 68 मत मिले। अनुक प्रताप टेकाम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी केके मिस्त्री को 10 वोट से हराकर उपाध्यक्ष पद पुरूष पर कब्जा जमाया। 

महिला उपाध्यक्ष पद के लिए ज्योति सिंह ने जीत हासिल की। ज्योति सिंह को 378 मत प्राप्त हुए, आशा जायसवाल को 318 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन अधिवक्ता चुनाव में थे, जिसमें  मनोज अंबष्ट को 357 वोट मिले, विद्याभूषण श्रीवास्तव को 249 वोट मिले, अनिल कुमार सिन्हा को मात्र 82 वोट मिले। इस तरह सबसे ज्यादा वोट पाकर मनोज अंबष्ट ने कोषाध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमाया। 

सचिव पद के लिए दो प्रत्याशी आमने-सामने थे, जिसमें विजय तिवारी को 501 मत प्राप्त हुए वहीं अशोक ठाकुर को 237 मत मिले। इस तरह 264 मतों से अशोक ठाकुर को हराकर विजय तिवारी सचिव पद पर काबिज हुए। कार्यकारिणी सदस्य के लिए कुल 12 अधिवक्ता चुनाव में थे, जिसमें अधिकतम अनिल सोनी को 382 मत, अशोक सिंह को 354, चंद्रेश नंदन झा को 356, रवि वर्मा को 372 व उमंग दुबे को 375 वोट मिले। 

पूरी चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी पीआर कश्यप की देखरेख में सहायक चुनाव अधिकारी एजी कुरैशी, विजय दुबे, मनोज गुप्ता, विवेक सिंह, संजय श्रीवास्तव, वेद प्रकाश सिन्हा, एस.धर्मेन्द्र नायडू, अलंकार शर्मा, पारस नाथ ठाकुर, भागीरथी चौहान, श्री सिद्दीकी, उर्मिला दुबे, लक्ष्मी सिन्हा, विनीता विश्वकर्मा, संगीन सोनी, व निर्वाचन कार्य में सहायता करने के लिए मुख्य निर्वाचन, अधिकारी द्वारा अधिकृत अर्चना सिन्हा, सारिका सत्य, अपूर्वा विश्वकर्मा एवं पूजा सिंह की मौजूदगी में संपन्न हुई।

त्रिकोणीय मुकाबला में अध्यक्ष पद पर हुई हेमंत तिवारी सहित अन्य पदों के प्रत्याशियों के जीत की घोषणा के बाद एक-दूसरे को बधाई देने और मुंह मीठा कराने का दौर देर शाम तक चलते रहा। अधिवक्ता हेमंत तिवारी ने कहा कि उनके अधिवक्ता साथियों ने उन पर जिस प्रकार विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। अधिवक्ता साथियों की समस्याओं के प्रति वे गंभीर रहेंगे। चुनाव परिणाम सामने आने के साथ ही अधिवक्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिली।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news