रायपुर
अकबर के घर पहुंचे खाद्य मंत्री, जताई शोक संवेदना
21-Mar-2023 8:23 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 मार्च। छत्तीसगढ़ के वन एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर की माता का इंतकाल कुछ दिनों पूर्व हो गया था। खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने मोहम्मद अकबर के रायपुर निवास में पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान साथ में कांग्रेस नेता परवेज़ आलम गांधी, अभिषेक सिंह, मनोज सोनी, नावेद सहित उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे