दुर्ग
विचक्षण जैन विद्यापीठ के राजेश अध्यक्ष, गिडिया महामंत्री, सुनील कोषाध्यक्ष मनोनीत
21-Mar-2023 9:57 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कुम्हारी, 21 मार्च। आगामी तीन वर्षों के लिए विचक्षण जैन विद्यापीठ में सर्व सम्मति से नये पदाधिकारियों का मनोनयन इंजीनियर राजेन्द्र जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। वचक्षण जैन विद्यापीठ में अध्यक्ष राजेश सावनसुखा, उपाध्यक्ष संजय लोढ़ा, पंकज चोपड़ा, अजय सिंगी कोषाध्यक्ष सुनील गोलछा महामंत्री राजेश गिडिया मंत्री विजय मालू, अनिल लोढ़ा मनोनीत हुए।
त्वरित निवृतमान अध्यक्ष सुरेश कांकरिया, उपाध्यक्ष सम्पत झाबक सुपारसचंद गोलेछा, महामंत्री प्रकाश चंद मालू ने नये पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपस्थित सुभाष मेहमवाल, तिलोकचंद बरडिया, महेश कोठारी, श्यामसुंदर बैदमुथा, पारसचंद झाबक, नमन पारख एवं सौरभ लोढ़ा ने बधाई दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे