महासमुन्द

पटेवा में संचालित होगा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मिडियम स्कूल
22-Mar-2023 2:37 PM
पटेवा में संचालित होगा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मिडियम स्कूल

संसदीय सचिव की पहल पर सीएम ने की थी घोषणा, बजट में किया गया प्रावधान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,22 मार्च।
महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के पटेवा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मिडियम स्कूल संचालित होगा। इसके लिए वर्ष 2023-2024 के बजट में राशि प्रावधान किया गया है। गौरतलब है कि भेंंट मुलाकात कार्यक्रम में महासमुंद पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने पटेवा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मिडियम स्कूल खोले जाने की ओर ध्यानाकर्षित कराया था। जिस पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने यहां स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मिडियम स्कूल खोले जाने की घोषणा की है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मिडियम स्कूल के संचालन के लिए कवायद भी शुरू कर दी गई है।

संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने जानकारी दी है कि पटेवा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मिडियम स्कूल संचालित होगा। इसके लिए बजट में राशि का प्रावधान किया गया है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मिडियम स्कूल के रूप में परिवर्तित होने पर स्कूल में पदों का निर्धारण भी कर दिया गया है। जिसके तहत पटेवा के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मिडियम स्कूल में 24 पदों में से व्याख्याता के 10, शिक्षक के चार पद, कंप्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, सहायक शिक्षक के एक-एक पद, सहायक शिक्षक के पांच पद, सहायक शिक्षक विज्ञान के दो पद व ग्रंथपाल के एक पद शामिल हैं।

उन्होंने कहा है कि पटेवा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मिडियम स्कूल संचालित होने से पटेवा सहित आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा सुलभ हो सकेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सकारात्मक सोच से प्रदेश़ सरकार ने उन परिवारों के सपनों को साकार करने का बीड़ा उठाया है जो कमजोरए आर्थिक स्थिति की वजह से अपने बच्चों को महंगे अंग्रेजी निजी स्कूलों में शिक्षा दिलाने में समर्थ नहीं थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news