महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 22 मार्च। छत्तीसगढ़ डडसेना सिन्हा कलार समाज कौड़ीया परिक्षेत्र पिथौरा द्वारा 22 मार्च को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा सनातन नववर्ष विक्रम संवत 2080 चैत्र हिंदू नववर्ष पर समाज प्रमुखों की उपस्थिति में समाज के जिला अध्यक्ष नीरज गजेंद्र के निर्देश पर मंडलेश्वर अध्यक्ष पुनीत सिन्हा के नेतृत्व में पिथौरा नगर के महल पारा में भगवा ध्वज फहराते हुये 1111 दीपक 101 परिवारों को ग्यारह-ग्यारह दीपक प्रत्येक परिवारों को घर -घर जाकर वितरित किया गया।
उन्होंने 22 मार्च की संध्या गोधूली बेला में अपने-अपने घरों के सामने दीप प्रज्वलित करने हेतु अपील की, वहीं मंडलेश्वर पुनीत सिन्हा ने 30 मार्च को पिथौरा में आयोजित रामजन्म उत्सव कार्यक्रम में भी सभी समाज जनों को उपस्थित होने निवेदन किया।
दीप वितरण समारोह में प्रमुख रूप से अध्यक्ष पुनीत सिन्हा, संरक्षक प्रेम सिन्हा,नगर प्रमुख राजू सिन्हा, महेन्द्र डड़सेना, राजेन्द्र सिन्हा, ओम सिन्हा, आत्माराम डडसेना, योगेंद्र डडसेना, परमेश्वर डडसेना , कल्याण डड़सेना, आत्माराम गजेंद्र, , लालाराम डडसेना, परमानन्द डड़सेना, चंचल डड़सेना, श्रीमति अनुराधा संतोष डडसेना, सुश्री दुर्गेश्वरी सिन्हा , सादराम डड़सेना, इन्देश्वर डड़सेना ,रामधारी डड़सेना, रघु डड़सेना, भारत डड़सेना , प्रीतम डड़सेना, खिलेश्वर सिन्हा , रामधन डड़सेना ,ईश्वर सिन्हा ,रामभरोस डड़सेना , देवराम डड़सेना, बसंत सिन्हा ,आंनदी डड़सेना , फग्गू लाल डड़सेना ,भानुमति डड़सेना, गीता डड़सेना ,कल्याणी डड़सेना, सोनकुँअर डड़सेना, गंगा डड़सेना, गायत्री डड़सेना, वंदना डड़सेना, कांति डड़सेना, जगबाई डड़सेना, सहित अनेक समाज जन उपस्थित रहे।