राजनांदगांव

31 साल से फरार समेत आधा दर्जन वारंटी गिरफ्तार
22-Mar-2023 3:12 PM
31 साल से फरार समेत आधा दर्जन वारंटी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 मार्च।
चोरी के मामले में 31 साल से फरार आरोपी को पुलिस ने पकडक़र कार्रवाई की है। साथ ही मारपीट, पशु तस्करी, ठगी व  दुर्घटना के मामले में फरार आधा दर्जन स्थाई वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की गई।

मिली जानकारी के अनुसार केसीजी पुलिस टीम ने विशेष टीम गठित कर स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। बताया गया कि 31 वर्ष से फरार आरोपी के साथ अन्य पुराने मामलों के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। केसीजी पुलिस ने जिले के 12 मामलों का निराकरण किया। पुलिस ने अलग-अलग मामलों के फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।

मिली जानकारी के अनुसार केसीजी जिले की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पांडे के मार्गदर्शन में एक जिले में स्थाई वांरटी पता तलाश के लिए टीम गठित की गई थी। उक्त टीम द्वारा 10 दिवस के स्थाई वारंटी पता तलाश अभियान में छुईखदान थाना के 6 वारंटी व थाना खैरागढ़ के 6 वारंटी जो पिछले कई वर्षों से फरार स्थाई वारंटी का पता तलाश किया जा रहा था, जिसे विशेष टीम द्वारा   गिरफ्तार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार अटान उर्फ  दत्ला गौरिया 43  वर्ष साकिन गौरिया पारा थाना छुईखदान जो वर्ष 1992 चोरी कर फरार था और अपना स्थाई पता बदलकर जेवरा सिरसा में निवासरत था, जो 31 वर्ष बाद मिला। पूरनलाल गडवाल 48 वर्ष  साकिन खैरा नवापारा थाना छुईखदान जो वर्ष 2002 में अपने ही गांव में मारपीट कर फरार था, जो भिलाई पावर हाउस में रह रहा था, जो 19 वर्ष  बाद मिला। मंगल पारधी 32 वर्ष  साकिन सेमरिया थाना बेमेतरा जिला बेमेतरा वर्ष 2015 में चोरी कर अब तक फरार था, बेमेतरा से निवासरत था, जो 8 वर्ष बाद मिला। प्रकाश बाटले 33 वर्ष साकिन गबर्रा थाना छुईखदान जो वर्ष 2012 में पशु तस्करी कर फरार था, जो अपना पता बदलकर ककरेल थाना सोमनी में निवासरत था, जो 11 वर्ष  बाद मिला। लेखराम मरकाम साकिन डांडूटोला थाना मोहगांव जो ठगी कर फरार था, जो अपने सकुनत तबदील कर नागपुर महाराष्ट्र में निवारसत था।  गैदलाल वर्मा 28 वर्ष साकिन सुखरीकला थाना बोरी जिला दुर्ग, जो वर्ष 2016 में रोड एक्सीडेंट कर फरार था, जो घूम-घूमकर  गाडी चलाता था,  जो 8 वर्ष बाद मिल।

मोहन सारथी 30 वर्ष साकिन खैरागढ़, जो वर्ष  2015 में मारपीट कर फरार था, जो रायपुर में निवासरत था तथा दयालु धुर्वे 53 वर्ष  साकिन अतरिया खैरागढ़ जो वर्ष  1998 में रायपुर में शराब तस्करी कर फरार था, जो होली त्यौहार में अपने सकुनत पर मिलने पर 25 वर्ष बाद मिला, जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार उक्त वारटियों को उप जेल सलौनी खैरागढ़ जेल दाखिल किया गया एवं वारंटी  बम्हा ठाकुर 30 वर्ष साकिन गबर्रा छुईखदान, जो वर्ष  2019 में चोरी कर फरार था एवं बिदेशीराम गोड 52 वर्ष निवासी पैलीमेटा एक स्थाई वारंटी का फौत होने वारंटी के सकुनत में जाकर परिजनों से उक्त वारंटी का मृत्यु प्रमाण पत्र कर माननीय न्यायालय पेश कर मामले का निकाल कराया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news