गरियाबंद
पांच पेड़ लगाने का संकल्प - त्रिपाठी
24-Mar-2023 2:32 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
गरियाबंद, 24 मार्च। हस्त शिल्प विकास बोर्ड डोंगरीगांव में वन दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया जिसमें सेवादल अध्यक्ष अवधराम यादव, पिछड़ा जाति ब्लाक अध्यक्ष विरेंद्र सेन, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नंदिनी त्रिपाठी, हस्त शिल्प कंप्यूटर आपरेटर सोहन मारकंडे एवं सभी हस्त शिल्प प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं की उपस्थित विभिन्न प्रजातियों का पौधा रोपण किया गया।
अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष नन्दनी त्रिपाठी ने कहा कि हम संकल्प लें कि आने वाले 6 महीनों में 5 पेड़ अवश्य लगायें और उन्हें अपने पूर्वजों को समर्पिंत करें।
उन्होंने कहा कि गरियाबन्द वन संपन्न जिला है, लेकिन हमारे सामने कई चुनौतियां हैं। हमें इस दिशा में जगरूक रह कर काम करने की आवश्यकता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे