महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 मार्च। विश्व जल दिवस के अवसर पर यूनिसेफ के सहयोग से शाला जल संरक्षण हेतु कार्यशाला का आयोजन मिडिल स्कूल खरोरा में किया गया। इस कार्यशाला में बच्चों को 4 समूहों में विभाजित कर विषय प्रदान किए गए। जिसमें समूहों ने घर में खपत होने वाले जल और ष्शाला में खपत होने वाले जल पर विस्तृत चर्चा कर जल बचत हेतु विभिन्न उपायों पर चर्चा की।
इस अवसर पर संस्था के प्रधान पाठक उमेश भारती गोस्वामी ने कहा कि जल संरक्षण और रखरखाव को लेकर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। जल मनुष्य के साथ-साथ समस्त जीव जन्तुओं तथा पेड़.पौधों के लिए आवश्यक है। जिस तरह घर, कार्यालयों या अन्य स्थानों पर जल की बर्बादी की जा रही है। इसे देखते हुए आने वाले दिनों में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अत: जल का सदुपयोग करना हम सभी का दायित्व है।
विद्यार्थियों ने समूहवार ड्राइंग शीट पर दिए गए विषय बिंदु के आधार पर प्रोजेक्ट तैयार कर प्रस्तुतिकरण किया। इस अवसर पर जल संरक्षण पर चित्रकला प्रतियोगिता और लोगन लेखन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ शिक्षक डोमार राम साहू, रामेश्वरी ध्रुव, दुबे कुमार पटेल का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त हुआ। उक्त जानकारी संस्था की विज्ञप्ति में दी गई।