राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 मार्च। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी 15 क्विंटल प्रति एकड़ से बढ़ाकर 20 क्विंटल धान खरीदी करने का ऐलान किया है, जिस पर अपनी प्रतिक्रिया देते छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल सदस्य निखिल द्विवेदी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार आई है, तब से किसानों के चेहरे पर खुशिया ही खुशिया देने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है।
उन्होंने जारी विज्ञप्ति में कहा कि किसानों के कर्ज माफी कर किसानों को नए जोश और उमंग भरा और किसानों की धान खरीदी का मूल्य लगातार बढ़ाकर उनका सम्मान करने का काम भूपेश सरकार ने किया है। छत्तीसगढ़ का किसान सुख समृद्धि, खुशहाली, संपन्नता की ओर निरंतर बढ़ रहा है, जो कि मुख्यमंत्री की देन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार किसान हितैषी सरकार है। मुख्यमंत्री ने न्याय योजना लाकर किसानों के जीवन में खुशियां लाई है, अब धान 15 क्विटल प्रति एकड़ बढ़ाकर 20 क्विंटल कर उनकी खुशियां पर चार चांद लगा दी है। जिससे किसानों में भारी हर्ष व्याप्त है।