महासमुन्द

महासमुंद, 24 मार्च। खल्लारी विधानसभा युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी को सुनाई गई सजा से नाराज होकर केंद्र सरकार का पुतला फूंका और कहा है कि लोकतंत्र के चार स्तंभ विधायिका, कार्यपालिका, मीडिया पर तो मोदी ने कब्जा कर लिया था। पर राहुल गांधी के खिलाफ फैसले ने न्यायपालिका पर भी उनके कब्जे को देश के सामने लाया है। इस फैसले ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों द्वारा हस्तक्षेप के लगाए जाने वाले आरोपों को भी सिद्ध कर दिया है। राहुल पर मानहानि का केस गलत है। प्रधानमंत्री राहुल गांधी की आवाज दबाना चाहती है।
राहुल गांधी न कभी डरे हैं, न डरेंगे। वे देश की आवाज बने रहेंगे। भाजपा उनकी भारत जोड़ो यात्र से सदमें में है। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजू यादव, राजा कोहली,अभिषेक यादव, मेघराज साहू, सोनू सहिस, हर्ष चंद्राकर, भावेश ध्रुव, कृष्ण सोनवानी, सुभाष, खिलेश्वर साहू, मन्नू सागर उपस्थित थे।