महासमुन्द

चेट्रीचंड महोत्सव पर शोभायात्रा निकली
24-Mar-2023 3:10 PM
चेट्रीचंड महोत्सव पर शोभायात्रा निकली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 मार्च।
भगवान झुलेलाल जयंती चेट्रीचंड महोत्सव पर कल सिंधी पंचायत ने शहर में बाजे-गाजे व आतिशबाजी के साथ शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा पुरानी मंडी से निकल शहर के नेहरू चौक सहित प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए वापस सिंधी धर्मशाला पहुंची। शोभायात्रा का विभिन्न समाजजनों ने जलपान से स्वागत किया।

इसके पूर्व सिंधी धर्मशाला तथा गुरूद्वारा में शोभायात्रा में समाज के परसराम सचदेव, हरिश कृष्णानी, बलराम लालवानी, दौलत नंदवानी, माधवदास इंदवानी, मुरली नेभानी, संजय वासवानी, शत्रुघन ईसरानी, श्याम ईसरानी, राजेश गावड़ी, हरि कृष्णानी, अनिल मनवानी, पप्पू नादवानी, मोहन मंगलानी, नरेश कुकरेजा, प्रकाश नागदेव, परमानंद बजाज, कमलेश तलरानी, रवि नंदवानी, मनोज नेभानी, सौरभ ईसानी, सन्नी मंगलानी, सुनील राजपाल, मनीष रूपरेला, राहुल लालवानी, प्रेम मंगलानी, शुभम चंदानी,शिव मावड़ी, पंकज सचदेव, रिन्कू ने झूलेलाल की पूजा अर्चना की।
 


अन्य पोस्ट