राजनांदगांव

मध्यप्रदेश व राजस्थान 3-3 गोल की बराबरी पर रहे
24-Mar-2023 3:16 PM
मध्यप्रदेश व राजस्थान 3-3 गोल की बराबरी पर रहे

प्रथम हॉकी इण्डिया वेस्ट जोन हॉकी चैम्पियनशिप

छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 मार्च।
हॉकी इंडिया द्वारा संचालित व हॉकी छत्तीसगढ़ की मेजबानी में आयोजित प्रथम हॉकी इंडिया वेस्ट जोन जूनियर हॉकी चैम्पियनशिप में गुरुवार को एक बार फिर मध्यप्रदेश की बालिकाओं ने दम दिखाते हॉकी राजस्थान को 11-1 गोल से हराकर चैम्पियशिप के दौड़ में सबसे आगे बनी हुई है। बालक वर्ग में मध्यप्रदेश और राजस्थान के मध्य खेला गया मैच 3-3 गोल की बराबरी पर रहा।

गुरुवार को मैच के दौरान  नीरज बाजपेयी, सुरेश पिल्लई,  अकरम खान, रूबी गरचा, गणेश प्रसाद शर्मा, शबनम अंसारी ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया तथा प्लेयर आफ द मैच के पुरस्कार वितरित कर खिलाडियों को शुभकामनांए दी।
हॉकी नर्सरी के अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता के पांचवे दिन के सुबह खेले गए बालिका वर्ग के पहले मैच में स्पर्धा की मजबूत टीम हॉकी मध्यप्रदेश ने हॉकी राजस्थान को एकतरफा मुकाबले में 11-1 गोल से हराकार चैम्पियनशिप की मजबूत दावेदार बन गई है। मैच के पहले क्वाटर में मध्यप्रदेश 2-0 गोल से आगे थी। दूसरे क्वाटर में 5-0 गोल से आगे थी। तीसरे क्वार्टर में 3 और गोल की। वहीं राजस्थान ने भी 1 गोल करते स्थिति 10-1 गोल पर ला दी। चौथे क्वार्टर में  मध्यप्रदेश ने 1 और गोल करते हुए 11-1 गोल से मैच अपने पक्ष में कर लिया।

बालक वर्ग में मध्यप्रदेश और राजस्थान ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। जिसमें मैच प्रारंभ से ही दोनो की टीमें एक-दूसरे पर गोल करने का अवसर खोजती रही और मैच के पहले क्वार्टर में दोंनो ही टीमें 1-1 गोल के बराबरी पर थी। दूसरे क्वार्टर में मध्यप्रदेश ने 2 और गोल करते मध्यांतर पूर्व 3-1 गोल की बढ़त बना ली थी, लेकिन उत्तरार्ध के खेल में राजस्थान की टीम पूरा दम लगाकर खेली और मैच के 42वें व 58वें मिनट में मैदानी गोल कर मैच को 3-3 गोल की बराबरी पर ला खड़ा किया। मध्यप्रदेश की ओर से योगेश पुन्डे, प्रशांत राजपूत, और तुषार परमान और राजस्थान की ओर से दीपू चौधरी, राधेश्याम जाट और आशीष बैरागी ने गोल किया। खेले गए मैचों में मैन-ऑफ-द-मैच का पुरस्कार पहले मैच में हॉकी मध्यप्रदेश की खाइडेम शीलएम चानू को व बालक वर्ग में खेले गए मैच में राजस्थान के दीपू चौधरी को प्रदान किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news