राजनांदगांव

अपहरण और रेप का आरोपी तीन माह बाद गिरफ्तार नाबालिग को बिहार ले गया था
24-Mar-2023 3:50 PM
अपहरण और रेप का आरोपी तीन माह बाद गिरफ्तार  नाबालिग को बिहार ले गया था

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 24 मार्च। नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस द्वारा तीन माह बाद गिरफ्तार करने में सफलता मिली।  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मोहगांव थाना में 29 नवंबर 2022 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग पुत्री 25 नवंबर को घर से बिना बताए कहीं चली गई। रिश्तेदारों में पतातलाश करने पर कोई पता नहीं चला। रिपोर्ट पर पुलिस ने गुम इंसान कायम कर मामले को विवेचना में लिया।

मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी एवं अपहृता बिहार में है। इस पर केसीजी जिले की एसपी अंकिता शर्मा,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पांडे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गंडई प्रशांत खाडे के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक सतीश पुरिया के नेतृत्व में सउनि राजकुमार महिलांगे की टीम बनाकर बिहार के लिए रवाना किया गया। 18 दिसंबर 2022 को अपहृता पीडि़ता को राजेपुर पूवी चम्पारण बिहार से बरामद किया गया था। आरोपी मौके से फरार हो गया था। पीडि़ता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया।

पीडि़ता के कथनानुसार आरोपी पंकज पटेल के विरूद्व धारा 366, 376(2), (ढ) पाक्सो एक्ट 4.6 परिलक्षित होने से प्रकरण में जोड़ी गई तथा फरार आरोपी को पुलिस द्वारा लगातार पता तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को 23 मार्च को गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया। आदेशानुसार उप जेल सलौनी में उक्त आरोपी को जेल दाखिल किया गया।


अन्य पोस्ट