रायपुर

स्पीकर, मंत्री, विधायक सबको खुश किया सीएम बघेल ने
24-Mar-2023 3:58 PM
स्पीकर, मंत्री, विधायक सबको खुश किया सीएम बघेल ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 मार्च।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को विधानसभा में छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2023 पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए  स्पीकर डॉ. चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष  नारायण चंदेल, मंत्रियों, संसदीय सचिव और विधायकों की मांग पर उनके विधानसभा क्षेत्र के लिए घोषणाएं की। मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाएं इस प्रकार हैं

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के क्षेत्र नया बाराद्वार में नवीन आत्मानंद विद्यालय ,  सक्ती में नवीन महाविद्यालय की स्थापना (तृतीय अनुपूरक में शामिल है), सारागांव के पीएचसी  को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन।
इसी तरह स्वास्थ्य मंत्री  टीएस सिंहदेव के  क्षेत्र के करजी  उप स्वास्थ्य केन्द्र का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन, ग्राम तराजू लखनपुर में माध्यमिक शाला।

कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे के क्षेत्र के  ग्राम पंचायत मोहगांव में आत्मानंद विद्यालय,, पूर्व माध्यमिक शाला पेंड्री का हाई स्कूल में उन्नयन, हाईस्कूल भुस्ताला  का हायर सेकेन्डरी में उन्नयन।
गृहमंत्री  ताम्रध्वज साहू के  क्षेत्र के  ग्राम अंडा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र , शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोलिहापुरी, गनियारी एवं मोहलई, का हाई स्कूल में उन्नयन।

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के  क्षेत्र के ग्राम कोगवार (मंझोली)  वाड्रफनगर, जिला बलरामपुर में नवीन प्री मैट्रिक कन्या विशेष पिछड़ी जनजाति पंडो के लिये 50 सीटर छात्रावास, नगर पंचायत छुरीकला  कोरबा में नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय की स्थापना, शासकीय प्राथमिक शाला पहाडक़रवा  प्रतापपुर का शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में उन्नयन, शासकीय प्राथमिक शाला तराजू  लखनपुर का शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में उन्नयन।

विधायक  सत्यनारायण शर्मा के क्षेत्र के ग्राम पंचायत टेमरी एवं बनरसी को संयुक्त नगर पालिका का दर्जा। विधायक पुरूषोत्तम कंवर के क्षेत्र के शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदीबजार व पाली  कोरबा को (9वी से 12वी ) तक नियमित अनुदान।
संसदीय सचिव  कुंवरसिंह निषाद के  क्षेत्र के   तिलखैरी- देवरी मार्ग में तांदुला नदी पर उच्चस्तरीय पुल पहुंच मार्ग निर्माण।

विधायक आशीष छाबड़ा के क्षेत्र के -ग्राम बेरला में 30 बिस्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन कर 50 बिस्तर अस्पताल बनाया जाएगा। विधायक  रामपुकार सिंह के  क्षेत्र के लिए  250 सीटर अनुसूचित जनजाति पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास पत्थलगांव की स्थापना।  विधायक  गुलाब कमरो के विधानसभा क्षेत्र के नागपुर जिला कोरिया उप स्वास्थ्य केन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन।

विधायक पुन्नूलाल मोहले के  मुंगेली के महलागांव में स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना की जाएगी। विधायक धर्मजीत सिंह के क्षेत्र में पण्डरिया रोड से गुरूद्वारा तक तथा ग्राम बैजलपुर से मेघापार्क ग्राम सडक़ निर्माण की घोषणा की।


अजय-बृजमोहन को भी
विधायक  अजय चंद्राकर के  क्षेत्र के गुरू घासीदास महाविद्यालय कुरूद में पी.जी. स्तर के कम्प्यूटर साइंस, इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी के नये संकाय प्रारंभ करने की घोषणा की।
रायपुर विधायक बृजमोहन अग्रवाल की मांग पर मुख्यमंत्री ने मेकाहारा रायपुर में मुख्य बजट में 200 पद शामिल किया  है।
 


अन्य पोस्ट