दन्तेवाड़ा

किसानों में खुशी की लहर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 25 मार्च। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है, जिसमें धान खरीदी पर किसानों से अब समर्थन मूल्य पर अब प्रति एकड़ 15 क्विंटल की जगह 20 क्विंटल धान खरीदी की जाएगी। इससे जिले के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
जिले के ग्राम पंचायत गीदम के झोडिय़ाबाड़म निवासी महेश सेठिया ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छ.ग धान का कटोरा कहा जाता है किसानों के हित में ऐसे ही फैसले लेकर सरकार ने किसानों का मान सम्मान बढ़ाया है। पहले मैं अपने 3 एकड़ खेत में 45 क्विंटल ही धान बेच पाते थे बाकी बचे धान को सस्ते दामों पर अन्य व्यापारियों को बेच दिया करता था अभी शासन 20 क्विंटल धान की खरीदी करेगी और मैं अब 60 क्विंटल धान बेचेंगे। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यह फैसला किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
दन्तेवाड़ा के ग्राम भैरमबंद निवासी अजमन ने बताया कि मेरी लगभग 30 से 35 एकड़ खेत है पहले मै एक एकड़ के हिसाब से 15 क्विंटल बचे रहा था। अब सरकार के लिए गए निर्णय से 20 क्विंटल बेच पाएंगे। जिससे हमें काफी सुविधा मिली है। उन्होंने बताया कि वे शासन की बनाई अन्य योजनाओं जैसे राजीव गांधी योजना का भी लाभ ले रहे है।
योजनाओं का लाभ लेकर आर्थिक स्थित सुधर गई है। साथ ही मेरे जैसे किसानों को लाभ मिल रहा हैं। जिले के अन्य किसानों ने भी इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद किया है। धान से धनवान बनाने की दिशा में सार्थक पहल मानी जा रही है।