कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 26 मार्च। छ.ग राज्य एड्स नियन्त्रण समिति रायपुर की सहयोग से समर्थ समर्पण सेवा समिति कोण्डागांव द्वारा संचालित लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना के अन्तर्गत नगरपालिका कोण्डागांव गांधी वार्ड कोण्डागांव में समर्थ समर्पण सेवा समिति के द्वारा 20 मार्च 2023 को सामुदायिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गांधी वार्ड आडका छेपड़ा के महिलाओं का खेलकुद, कुर्सी दौड़, मटका फोड़ एवं आपसी चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से समर्थ समपर्ण सेवा समिति के परियोजना निर्देशक शशांक गडपायले कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अथिति समाज कल्याण विभाग के ललिता लकड़ा मेडम उप संचालक समाज कल्याण विभाग विशिष्ट अतिथि संतोष कुमार ठाकुर, आईसीआईसीआई काउन्सलर एचआईवी/एड्स जिला अस्पताल कोण्डागांव एसटीआई काउन्सलर रीना सोरी, समर्थ समपर्ण सेवा समिति परियोजना प्रबन्धक रामधर कोर्राम, काउन्सलर प्रीती सिन्हा, निरीक्षण एंव मूल्याकन सह लेखापाल, तेजसिंह नेताम, ओआरडब्ल्यू व समस्त पीयर स्टाफ उपस्थित थे।
क्रार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की पूजा अर्चना दीप प्रज्जवलित कर किया गया, तत्पश्चात परियोजना निर्देशक के द्वारा लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया एंव परियोजना के उद्देश्य व सेवाऐं के बारे मे बताया गया।
आई.सी.टी.सी. काउन्सलर द्वारा एचआईवी/एड्स के लक्षण व बचाव कि जानकारी देते हुए विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। एचआईवी/एड्स एक लाईलाज बीमारी है जिसका सही समय पर जाँच करना ही उपाय है। एसटीआई काउन्सलर के द्वारा महिला यौन जनित रोग के बारे में महिलाओं को बताया गया एवं सुरक्षा क्लिनिक केन्द्र में परामर्श के लिए आने को कहा गया।
उप संचालक समाज कल्याण के द्वारा महिलाओं को समाज कल्याण कि सेवाऐं के बारे में जानकारी दी गई। समाजिक पेंशन, वृधा पेंशन के बारे में बताया गया। परियोजना प्रबन्धक रामधर कोर्राम के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।