दन्तेवाड़ा

पुलिस ने जनसंवाद में सुनी ग्रामीणों की समस्या
26-Mar-2023 10:00 PM
पुलिस ने जनसंवाद में सुनी ग्रामीणों की समस्या

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 26 मार्च। दंतेवाड़ा में पुलिस ग्रामीणों से संवाद कर समस्याओं का समाधान निकाल रही है। इसी कड़ी में कटेकल्याण थाना बल द्वारा ग्रामीणों से संवाद किया गया।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में पुलिस थाना अधिकारी जवानों द्वारा रविवार को कटेकल्याण में ग्रामीणों से मुलाकात की गई। पुलिस ने गांव की समस्याओं के बारे में पूछा। पुलिस द्वारा वर्तमान में घटित अपराधों के विषय में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।  गांव में संदिग्ध व्यक्ति घूमने पर पुलिस को सूचना देने की बात समझाइश दी गई। इसके साथ ही जवानों ने यातायात के नियमों की जानकारी दी।

युवाओं को खेल सामग्री

पुलिसकर्मियों ने गांव के युवाओं को खेल सामग्री वितरित की। इनमें क्रिकेट बैट, बॉल, फुटबॉल, वॉलीबॉल और कैरम बोर्ड शामिल है। इसके साथ ही ग्रामीणों को दैनिक उपयोग में आने वाली सामग्रियां प्रदान की गई। इस दौरान थाना प्रभारी कटेकल्याण साकेत बंजारे और जवानों की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news