दुर्ग

महिला शक्ति का सम्मान सम्मेलन का भव्य आयोजन
27-Mar-2023 3:43 PM
महिला शक्ति का सम्मान सम्मेलन का भव्य आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 27 मार्च। शहर महिला कांग्रेस ने राजीव भवन में महिला सम्मान  शहर में महिला सम्मान सम्मेलन का भव्य कार्यक्रम जिसमें बड़ी की संख्या में महिलाएं उपस्थित थे। यहाँ शहर महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कन्या ढीमर के नेतत्व में सम्मेलन का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अरुण वोरा,पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू,महापौर धीरज  बाकलीवाल, जिला  कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गया पटेल जी सभापति राजेश यादव  छत्तीसगढ़ राज्य वित्त विकास निगम उपाध्यक्ष नीता लोधी, प्रदेश महासचिव सोशल मीडिया समन्वयक सुधा सरोज, मंजु वोरा, पुलिस जवाबदेही प्राधिकार सदस्य रामकली यादव, एल्डरमैन रत्ना नारमदेव के अलावा समस्त महिला पार्षद गण महिला कांग्रेस के  सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता गण एव सभी कांग्रेस जन मौजूद रहें।

महिला सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने सभा को संबोधित ने कहा कि महिलाएं जन्म से लेकर अपने जीवनभर बेटी बहन, पत्नी, बहू, मां जैसे सारे किरदारों को बखूबी निभाती है। समाज व देश का गौरव बढ़ाने में भी महिलाओं का बढ़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी बहने सिर्फ घर ही नहीं संभालती, सिर्फ परिवार का पालन-पोषण ही नहीं करती, बल्कि वह समाज और संस्कृति की रक्षा भी कर सकती है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news