दुर्ग

कांग्रेसियों ने पीएम का पुतला फूंका
27-Mar-2023 4:57 PM
कांग्रेसियों ने पीएम का पुतला फूंका

उतई, 27 मार्च। नगर पालिका निगम रिसाली के जोहार चौक रिसाली में युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष उबारन टंडन नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेसियों के सहयोग से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।

उबारन टंडन ने कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किये जाने के विरोध में यह पुतला दहन किया गया।

  पुतला दहन कार्यक्रम को सफल बनाने में उबारन टंडन उपाध्यक्ष दुर्ग ग्रामीण विधानसभा युवा कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री  चंद्रकांत कोरे, विनोद गुप्ता, नगर पालिका निगम रिसाली के पार्षद  जहीर अब्बास, टिकम साहू, जोसफ साबू, महिला ब्लॉक अध्यक्ष  हेमीन चतुर्वेदी, सोना प्रसाद, सोलमा मुर्मू, बबीता मानिकपुरी, शेष जांगड़े, राहील खान, बिरेंद्र पाल, गजेंद्र देवांगन, दुष्यंत गजेंद्र, आर एस चंद्राकर, अब्दुल गफ्फार, किरण नायडू, देवेद्र खूटेल, ललित रामटेके, निखिल पोषण, अलताफ गनी, राहुल कामले, अमन मूर्ति , चंदन, थामेश साहू, समीर मूर्ति, दीपक बंजारे, दादू चंद्राकर, राजेश, संदीप, सूरज साव, योगेश पांडेय, इरशद आलम, करण, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने योगदान दिया।


अन्य पोस्ट