दुर्ग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 27 मार्च। नगर पालिका निगम रिसाली के जोहार चौक रिसाली में युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष उबारन टंडन नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेसीजनों के सहयोग से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा सरकार पुतला दहन किया गया।
उबारन टंडन ने कहा कि राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त किये जाने के विरोध में यह पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया।
पुतला दहन कार्यक्रम को सफल बनाने में उबारन टंडन उपाध्यक्ष दुर्ग ग्रामीण विधानसभा युवा कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री चंद्रकांत कोरे, विनोद गुप्ता, नगर पालिका निगम रिसाली के पार्षद जहीर अब्बास, टिकम साहू ,जोसफ साबू, महिला ब्लॉक अध्यक्ष हेमीन चतुर्वेदी, सोना प्रसाद, सोलमा मुर्मू, बबीता मानिक पुरी, शेष जांगड़े, राहील खान, बिरेंद्र पाल, गजेंद्र देवांगन, दुष्यंत गजेंद्र, आर एस चंद्राकर, अब्दुल गफ्फार, किरण नायडू, देवेद्र खूटेल, ललित रामटेके, निखिल पोषण, अलताफ गनी, राहुल कामले, अमन मुर्ति, चंदन, थामेश साहू ,समीर मुर्ति, दीपक बंजारे, दादूचंद्राकर, राजेश, संदीप, सुरज साव, योगेश पांडेय, इरशद आलम, करण युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के जोश व एकता भरे सभी अपना योगदान दिया।