महासमुन्द

20 का भी इलाज अस्पताल में जारी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 मार्च। नरतोरा पड़ाव के पास सोमवार की शाम 30 से अधिक सवारी से भरी पिकअप और ट्रेक्टर में जबरदस्त भिडंत हो गई। इसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
मालूम हो कि इसी स्थान पर दो महीने पहले हुए एक सडक़ हादसे में सगे चाचा भतीजे की मौत हुई थी। यहां एक बार फिर भीषण सडक़ हादसे की खबर समाने आई है जिसमें पिकअप और ट्रेकर में भिडंत हो गई है।
महासमुंद पुलिस के अनुसार झलप निवासी महिला, पुरुष,बच्चे करीब 30 से 35 लोग पिकअप से शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी बीच नरतोर के पास पिकअप और ट्रेक्टर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हुई है। घायल 6 लोगों की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है। वहीं 20 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। सडक़ हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद स्थानीय पुलिस और डायल 112 को जानकारी दी गई और घायल लोगों को मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।