दन्तेवाड़ा
हड़ताल से पंचायतों में कार्य ठप
29-Mar-2023 2:44 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 29 मार्च। प्रदेश पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर सचिवों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही, जिसमें सचिवों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
उल्लेखनीय है कि विगत 16 मार्च से सचिव संघ की हड़ताल आरंभ हुई थी। शासन द्वारा सचिवों की वर्षों पुरानी मांग पर अडिय़ल रवैया अपनाया गया था।
दंतेवाड़ा सचिव संघ के अध्यक्ष पीलू डेगल ने जानकारी में बताया कि हमारी एक सूत्रीय मांग है। जिसमें सचिव कर्मियों का शासकीयकरण किया जाए। जिससे उनके परिवार को आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सहायता मिल सके। इसके साथ ही अनुकंपा नियुक्ति की पात्रता मिल सके।
सचिव संघ द्वारा शासन के नुमाइंदों को अग्रिम जानकारी दी गई थी। इसके बावजूद शासन द्वारा इस मुद्दे पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। उपस्थित सदस्यों ने शासन की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे